देश में बिजली की खपत 10% बढ़ी, अप्रैल के पहले पखवाड़े 70.66 अरब यूनिट पर

Electricity Consumption: देश में बिजली की खपत इस साल अप्रैल में काफी अधिक हो गई। इस साल अप्रैल में एक से 15 तारीख के बीच बिजली खपत 70.66 अरब यूनिट रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 64.24 अरब यूनिट थी।

Electricity consumption: देश में बिजली की खपत इस साल अप्रैल के पहले पखवाड़े में सालाना आधार पर करीब 10 प्रतिशत बढ़कर 70.66 अरब यूनिट रही। यह आर्थिक गतिविधियों में सुधार को दर्शाता है। बिजली मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस साल अप्रैल में एक से 15 तारीख के बीच बिजली खपत 70.66 अरब यूनिट रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 64.24 अरब यूनिट थी।

Electricity Consumption

बिजली खपत बढ़ी (तस्वीर-canva)

अप्रैल के पहले पखवाड़े में 218 गीगावाट आपूर्ति

किसी एक दिन में बिजली की अधिकतम मांग यानी अधिकतम आपूर्ति अप्रैल के पहले पखवाड़े में 218 गीगावाट रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 206 गीगावाट थी। बीते वर्ष एक दिन में बिजली की अधिकतम आपूर्ति अप्रैल में सर्वाधिक करीब 216 मेगावाट रही थी।

End of Feed