Elcid Investments Share Price: कमाल हो गया! इस शेयर ने 1 ही दिन में दिया 66,92,535% रिटर्न, MRF का भी तोड़ा रिकॉर्ड

Elcid Investments Share Price: एल्सिड इन्वेस्टमेंट्स की शेयर प्राइस एक स्पेशल नीलामी के दौरान एक ही दिन में 3.53 रुपये से बढ़कर 236,250 रुपये हो गई। कंपनी के हाई बुक वैल्यू द्वारा संचालित इस शानदार बढ़ोतरी ने एल्सिड इंडिया के शेयर को MRF के शेयर प्राइस से आगे निकल दिया।

Elcid Investments Share Price: बहुत कम लोगों एल्सिड इन्वेस्टमेंट नामक स्मॉलकैप स्टॉक को जानते होंगे लेकिन उसने शेयर मार्केट के इतिहास को फिर से लिख दिया है। जिसके शेयर की कीमत मात्र 3.53 रुपये से थी, बढ़कर 2,36,250 रुपये हो गई है, जो एक दिन में 66,92,535% की असंभव सी दिखने वाली छलांग लगाई। एल्सिड अब भारत का सबसे महंगा स्टॉक है, क्योंकि इसने MRF के 1.2 लाख रुपये के शेयर मूल्य को पीछे छोड़ दिया है। भारत के इतिहास में इतनी तेज उछाल अनसुनी है और निवेशकों को 2021 के क्रिप्टो करेंसी की याद दिलाती है, जब कई क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें कुछ ही दिनों में आसमान छू गई थीं।

Alcid Investments Share Price

शेयर बाजार में Alcid Investments Share ने किया धमाका

हालांकि, एल्सिड का मामला निवेशक के क्रेजी होने के बारे में नहीं है, बल्कि सोमवार को स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE द्वारा आयोजित निवेश होल्डिंग कंपनियों में प्राइस खोज के लिए एक विशेष कॉल नीलामी का परिणाम है। 2011 से केवल 3 रुपये प्रति शेयर की कीमत होने के बावजूद एल्सिड का बुक वैल्यू 5,85,225 रुपये पर रहा। इकोनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक सैमको सिक्योरिटीज ने कहा कि इस भारी छूट के कारण मौजूदा शेयरधारक बेचने के लिए अनिच्छुक हैं क्योंकि 2011 से कोई भी ट्रेड नहीं हुआ है। होल्डिंग कंपनियों के मौजूदा मार्केट वैल्यू और बुक वैल्यू के बीच के अंतर को कम करने के लिए सेबी ने शेयर बाजारों से कहा था कि वे बुक वैल्यू की तुलना में भारी छूट वाली होल्डिंग कंपनियों के लिए एक स्पेशल नीलामी सत्र आयोजित करें।

End of Feed