महंगाई की मार! अमूल के बाद मदर डेयरी ने दिया झटका, बढ़ाए दूध के दाम, जानिए अब क्या है भाव

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 08:55 PM IST

Milk price hike : आम जनता महंगाई से त्राहि त्राहि कर रही है। इस बीच अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम में इजाफा कर दिया है। जानिए दाम बढ़ने के बाद अब दूध किस भाव मिलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • मदर डेयरी फुल क्रीम दूध के दाम बढ़ाए।
  • गाय के दूध की कीमतों में भी बढ़ोतरी की।
  • इससे पहले आज अमूल ने भी दाम बढाए।

Milk price hike : आम लोगों पर लगातार महंगाई पड़ रही है। अमूल (Amul) के बाद मदर डेयरी (Mother dairy) ने भी दूध के दाम फिर बढ़ा दिए हैं। मदर डेयरी ने बढ़ती इनपुट कीमतों का हवाला देते हुए दिल्ली-एनसीआर में फुल क्रीम दूध और गाय के दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। मदर डेयरी के प्रवक्ता ने कहा कि कच्चे माल की कीमतों में पिछले दो महीने से लगातार हो रहे उछाल को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि डेयरी उद्योग कच्चे दूध की कीमतों में लगातार वृद्धि का अनुभव कर रहा है। जो कि पिछले दो महीनों में करीब 3 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है। यह विभिन्न इनपुट लागतों में कई गुना अधिक है। कुछ उत्तरी क्षेत्रों में चारे की कीमतों में वृद्धि और कम वर्षा की वजह से यह स्थिति पैदा हुई है। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि मूल्य वृद्धि 16 अक्टूबर से प्रभावी होगी।

Mother Dairy too raises milk prices

मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध के दाम 61 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 63 रुपए कर दिए गए हैं जबकि गाय का दूध अब 53 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 55 रुपए प्रति लीटर हो गया है। दामों में वृद्धि दिल्ली-एनसीआर तथा उत्तर भारत के कुछ अन्य बाजारों में की गई है। दिल्ली-एनसीआर के बाजार में सबसे बड़ी दूध आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी है और पॉली पैक और वेंडिंग मशीन के जरिये वह यहां रोज 30 लाख लीटर से अधिक दूध की आपूर्ति करती है।

End of Feed