त्योहारों में मिलेगी खाने के तेल पर राहत! जानें जेब पर क्या होगा असर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 12:08 PM IST

Edible Oil Price: लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच लोगों को राहत देने के मकसद से केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इससे आपका खर्चा बचेगा और आपको त्योहारी सीजन में फायदा होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • खाने के तेल के आयात पर रियायती सीमा शुल्क को छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।
  • इसका मतलब है कि केल की इम्पोर्ट ड्यूटी की नई समयसीमा अब मार्च 2023 हो गई है।
  • पिछले साल सरकार ने घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए कई बार पाम तेल पर आयात शुल्क कम किया था।

नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ती महंगाई को कम करने के लिए केंद्र सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। दिवाली के त्योहार को अब कुछ ही दिन बचे हैं। हर साल त्योहारी सीजन में लोगों का खर्चा भी बढ़ जाता है। ऐसे में महंगाई उनके लिए बड़ी समस्या हो सकती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि मोदी सरकार ने देख में खाने वाले तेल (Edible Oil) की कीमत को काबू में रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

edible oil

खाने के तेल पर सरकार का बड़ा फैसला

लागू रहेगा खाद्य तेलों पर रियायती आयात शुल्क

End of Feed