Hiranandani Group: हीरानंदानी ग्रुप के ऑफिस और ठिकानों पर ED का छापा, FEMA के उल्लंघन का आरोप

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 22, 2024, 01:39 PM IST

ED Raids On Hiranandani Group: मुंबई में रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक हीरानंदानी ग्रुप के ऑफिसों और ठिकानों पर फेमा उल्लंघन के आरोपों के लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा।

ED Raids On Hiranandani Hroup: मुंबई में हीरानंदानी ग्रुप के मुख्य कार्यालयों और अन्य ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को विदेशी मुद्रा उल्लंघन के आरोप में प्रमुख रियल एस्टेट ग्रुप हीरानंदानी के परिसरों की तलाशी ली। मुंबई और उसके आसपास के करीब 4-5 परिसरों की तलाशी ली जा रही है। सूत्रों ने कहा कि जांच विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम ((Foreign Exchange Management Act यानी FEMA) के कथित उल्लंघन से संबंधित है। ईडी विदेशी मुद्रा प्रबंधन दिशानिर्देशों के तहत वित्तीय लेनदेन की जांच कर रहा है। निरंजन हीरानंदानी और सुरेंद्र हीरानंदानी ने 1978 में हीरानंदानी ग्रुप की स्थापना की थी। जिसका हेड ऑफिस मुंबई में है। यह ग्रुप भारत के सबसे बड़े रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है। हीरानंदानी ग्रुप की मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में की कई रियल स्टेट प्रोजेक्ट्स हैं।

ED searches against Hiranandani group

रियल एस्टेट कंपनी हीरानंदानी ग्रुप पर छापा

महुआ मोइत्रा मामले में भी हीरानंदानी का आया था नाम

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखित शिकायत में टीएमसी की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा पर संसद में बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी के लिए पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप लगाए थे। इस कैश फॉर क्वेरी मामले में हीरानंदानी ग्रुप का नाम आया था। इस मामले में एथिक्स कमिटी ने जांच की थी। उसने पाया कि सांसद महुआ मोइत्रा अपनी संसदीय लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्शन हीरानंदानी को दी थीं। महुआ मोइत्रा को गिफ्ट देने और उनके संसदीय पोर्टल पर सवाल अपलोड करने की बात स्वीकार की थीं। उसके बाद संसद नियमों के उल्लंघन दोषी पाए जाने के बाद उनकी संसद सदस्यता खत्म कर दी गई।

End of Feed