सहारा समूह की संपत्तियों को लेकर ED का बड़ा खुलासा

Sahara News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आरोप लगाया कि सहारा समूह ने जनता से जमा धन से खरीदी गई संपत्तियों को गुप्त रूप से नकद लेनदेन के जरिए निपटाया। ईडी ने 6 सितंबर को कोलकाता की विशेष पीएमएलए अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया, जिसमें समूह के कार्यकारी निदेशक अनिल वी अब्राहम और ब्रोकर जितेंद्र प्रसाद वर्मा को आरोपी बनाया गया।

Sahara News : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को खुलासा किया कि सहारा समूह की कई संपत्तियों को जनता से जुटाए गए धन से खरीदा गया था और बाद में उन्हें भारी नकद लेनदेन के जरिए चुपचाप निपटाया गया। ईडी ने 6 सितंबर को कोलकाता की विशेष पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। इसमें सहारा समूह के कार्यकारी निदेशक अनिल वी अब्राहम और प्रॉपर्टी ब्रोकर जितेंद्र प्रसाद वर्मा को आरोपी बनाया गया है। दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

Sahara Group, Sahara Group Properties

ईडी का आरोप, सहारा समूह की संपत्तियों का गुपचुप किया जा रहा था निपटान

संपत्तियों के गुप्त निपटान में अहम भूमिका

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक ईडी की जांच में सामने आया कि अब्राहम और वर्मा ने अन्य लोगों के साथ मिलकर संपत्तियों के गुप्त निपटान में मुख्य भूमिका निभाई। यह सारा काम भारी मात्रा में नकद लेनदेन के जरिए किया गया।

End of Feed