Dussehra Bank Holiday 2023: आ रहे छुट्टियों वाले दिन, जानें दशहरा में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 17, 2023, 04:18 PM IST

Bank Holiday in October 2023: बैंक 21 अक्टूबर से लेकर 24 तक दशहरा पर बंद रहेंगे। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में रहने वाली हैं। त्रिपुरा, असम और बंगाल समेत कई शहरों में चार दिनों तक बैंकों की छुट्टी रहने वाली है।

Bank Holiday in October 2023: फेस्टिवल सीजन की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले दिनों में बैंक कई दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं। दशहरा पर कई शहरों में लॉन्ग वीकेंड पड़ने वाला है और इस दौरान कुल चार दिनों तक बैंकों का अवकाश रहेगा। अगर आपका बैंक में कोई काम है तो इसे तुरंत निपटा लीजिए।

Bank Closed

दशहरा पर कई शहरों में लॉन्ग वीकेंड पड़ने वाला है

अक्टूबर महीने के दौरान बैंक गांधी जयंती, महालया, कटि बिहू, दुर्गा पूजा, दशहरा, लक्ष्मी पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन के मौके पर छुट्टी रहने वाली है। इन अवकाश के दौरान देश के ज्यादातर शहरों में बैंकों का कोई काम नहीं होगा, सिर्फ ऑनलाइन सर्विस ही उपलब्ध रहेंगे।

End of Feed