नवोन्मेष को बढ़ावा देने के लिए डीपीआईआईटी की स्टार्टअप पॉलिसी फोरम के साथ साझेदारी

यह साझेदारी भारतीय स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने और उसे वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम है। आगामी स्टार्टअप बैठक और भविष्य के सहयोग से भारत में नवाचार को नई ऊँचाइयों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने स्टार्टअप पॉलिसी फोरम (एसपीएफ) के साथ एक नई साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य भारत के स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना और इसे नवाचार और उद्यमिता का वैश्विक केंद्र बनाना है।

startup manufacturing ecosystem

नई साझेदारी से भारतीय स्टार्टअप्स को वैश्विक मंच पर मिलेगा लाभ

साझेदारी का उद्देश्य और लक्ष्य

इस साझेदारी के माध्यम से भारत में स्टार्टअप्स और नवाचारकर्ताओं को सशक्त बनाना है ताकि वे देश की आर्थिक वृद्धि में योगदान दे सकें। साझेदारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा स्टार्टअप, उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देना है। इसके अलावा, एसपीएफ स्टार्टअप बैठक का आयोजन 15-16 जनवरी, 2025 को भारत मंडपम में राष्ट्रीय स्टार्टअप सप्ताह समारोह के तहत किया जाएगा।

End of Feed