भारत में क्लीन एनर्जी स्टार्टअप्स को बूस्ट करने के लिए DPIIT और GEAPP में साझेदारी

इस समझौता ज्ञापन के तहत जीईएपीपी एनर्जी ट्रांजिशनंस इनोवेशन चैलेंज (ईएनटीआईसीई) को लॉन्च करेगा। इसके जरिए ऐसी टेक्नोलॉजी को 5,00,000 डॉलर तक का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जो प्रभावशाली क्लीन एनर्जी सॉल्यूशंस पेश करेंगी। इसमें स्पेक्ट्रम इम्पैक्ट और अवाना कैपिटल जैसे पार्टनरों के माध्यम से निवेश सहायता प्रदान की जाएगी।

Clean energy startups in India: उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) और ग्लोबल एनर्जी एलायंस फॉर पुपल एंड प्लेनेट (जीईएपीपी) ने देश में क्लीन एनर्जी स्टार्टअप्स के लिए अवसरों को बढ़ाने के उद्देश्य से साझेदारी की है। यह जानकारी डीपीआईआईटी के ज्वाइंट सेक्रेटरी संजीव की ओर से दी गई। यह साझेदारी भारत के लंबे अवधि के नेट-जीरो के लक्ष्य का समर्थन करने के लिए स्टार्टअप्स की टेक्नोलॉजी को बढ़ाने में मदद करेगी।

DPIIT and GEAPP

DPIIT and GEAPP

डीपीआईआईटी के ज्वाइंट सेक्रेटरी संजीव ने कहा, "भारत की क्लाइमेट लीडरशिप एक मजबूत उद्यमशीलता आधार पर निर्भर करती है। यह साझेदारी क्लीन एनर्जी स्टार्टअप के लिए उन तकनीकों को आगे बढ़ाने के महत्वपूर्ण अवसर खोलेगी जो देश के लंबे अवधि के नेट-जीरो के लक्ष्य को सपोर्ट करती हैं।"

End of Feed