गधा पालो, कमाई करो...सरकार भी दे रही है 50 लाख की मदद; जानें क्यों?

अगर आप कोई बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। आप गधे पालने का बिजनेस कर सकते हैं इससे आप हर महीने लाखों की कमाई भी कर सकते हैं, इसके लिए सरकार भी आपको 50 लाख की मदद दे रही है.

भारत में जब भी पशुपालन की बात होती है, तो आमतौर पर गाय, भैंस या बकरी पालन का ख्याल आता है। लेकिन अब समय बदल रहा है। भारत सरकार ने एक ऐसी पहल शुरू की है जो सुनने में थोड़ी अजीब लग सकती है, लेकिन कमाई के मामले में यह बड़े-बड़े बिजनेस को टक्कर दे रही है। हम बात कर रहे हैं डंकी फार्मिंग यानी गधा पालन की। सरकार अब गधा पालन को एक आकर्षक बिजनेस मॉडल के रूप में बढ़ावा दे रही है और इसके लिए बाकायदा भारी-भरकम आर्थिक मदद का प्रावधान भी किया गया है।

donkey farming

सरकार क्यों दे रही है 50 लाख रुपये?

नेशनल लाइवस्टॉक मिशन (NLM) के तहत, केंद्र सरकार डंकी ब्रीडिंग फार्म खोलने के लिए 50 लाख रुपये तक की फाइनेंशियल मदद दे रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश में तेजी से घट रही गधों की आबादी को बचाना और पशुपालकों की आय बढ़ाना है। सरकार प्रोजेक्ट की कुल लागत पर 50% तक की कैपिटल सब्सिडी दे रही है। इसका मतलब है कि अगर आप गधा पालन का बड़ा फार्म शुरू करते हैं, तो आधा खर्च सरकार उठाएगी। यह सब्सिडी दो किश्तों में मिलती है पहली बैंक लोन मंजूर होने पर और दूसरी फार्म का काम पूरा होने और वेरिफिकेशन के बाद।

End of Feed