अमेरिका की आजादी की 250वीं वर्षगांठ: ट्रंप की तस्वीर वाला 1 डॉलर का ट्रंप सिक्का, बवाल क्यों, क्या है मायने?

Trump Coin: अमेरिकी ट्रेज़री ने 2026 में स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर वाला $1 का सिक्का जारी करने का प्रस्तावित डिज़ाइन जारी किया। सिक्के के सामने की ओर ट्रंप की प्रोफाइल तस्वीर है, ऊपर 'LIBERTY' और नीचे '1776-2026' लिखा है।

Trump Coin : अमेरिकी ट्रेजरी ने शुक्रवार को एक संभावित $1 के सिक्के का प्रारूप जारी किया जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump) की तस्वीर दिखाई गई है। यह सिक्का वर्ष 2026 में अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ (America 250th anniversary) (सेमिक्विन्सेंटेनियल) के उपलक्ष्य में प्रस्तावित किया गया है।

America 250th anniversary, Donald Trump,  Donald Trump Par Sikka, Trump coin

अमेरिकी ट्रेजरी ने जारी किया ट्रंप वाले $1 सिक्के का मसौदा डिजाइन (तस्वीर-AP/X)

सिक्के की डिजाइन में क्या है?

रॉयटर के मुताबिक सिक्के के एक ओर ट्रंप की प्रोफाइल में तस्वीर है, जिसके ऊपर "LIBERTY" शब्द और नीचे "1776-2026" लिखा है। दूसरी ओर ट्रंप एक झंडे के सामने मुट्ठी उठाए खड़े हैं, और चारों ओर “FIGHT, FIGHT, FIGHT” शब्द लिखे हैं जो कि उस वाक्यांश का संदर्भ है जो ट्रंप ने पिछले साल एक जानलेवा हमले से बचने के तुरंत बाद कहा था।

End of Feed