ट्रंप का महाधमाका: 100 साल के लिए अमेरिका के पास आया दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार!

US-Venezuela Oil Deal: अमेरिका ने वेनेजुएला के साथ 65 अरब बैरल तेल भंडार का ऐतिहासिक समझौता किया है। इसका उद्देश्य अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतें घटाना, सामरिक भंडार भरना और वेनेजुएला में बड़ा निवेश लाना है।

US-Venezuela Oil Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ एक बड़े और ऐतिहासिक समझौते की घोषणा की है। इस समझौते के तहत अमेरिका को वेनेजुएला के करीब 65 अरब बैरल के विशाल और अप्रयुक्त तेल भंडारों तक लागत मूल्य पर पहुंच मिलेगी। राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी तेल डील करार दिया है। इस डील के जरिए अमेरिका घरेलू स्तर पर बढ़ती ईंधन कीमतों को काबू में करने और अपने सामरिक तेल भंडार को फिर से भरने की कोशिश कर रहा है।

US Venezuela Oil Deal, Donald Trump, Venezuela oil deal, Delcy Rodriguez, Marco Rubio, 65 billion barrels, crude oil reserves

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच 65 अरब बैरल तेल का ऐतिहासिक समझौता (तस्वीर-AI)

समझौते की मुख्य शर्तें और 100 साल के अधिकार

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच बातचीत के बाद यह डील तय हुई है। एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, अमेरिका एक निजी ऑपरेटर के साथ मिलकर वेनेजुएला में एक नई कंपनी बनाएगा। रोड्रिगेज सरकार ने इस नई कंपनी को 17 तेल क्षेत्रों के विकास के लिए 100 साल के अधिकार दिए हैं। इस व्यवस्था में अमेरिका को कुल उत्पादन का 55% प्रभावी हिस्सा मिलेगा। इसमें मालिकाना हक के साथ-साथ लागत मूल्य पर तेल खरीदने का अधिकार भी शामिल है। यह नई निजी कंपनी सऊदी अरामको के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी तेल भंडार धारक कंपनी बन जाएगी। वेनेजुएला सरकार के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट से देश के तेल क्षेत्र में $100 अरब का निवेश आएगा और कराकस को $209 अरब से ज्यादा का टैक्स राजस्व मिलेगा।

End of Feed