Dollar Vs Rupee: डॉलर की मार से रुपया पस्त! आज फिर बड़ी गिरावट, अब 1 डॉलर की कीमत इतनी हुई

Dollar Vs Rupee: कच्चे तेल में आग का असर भारतीय रुपये पर हुआ है। भारतीय रुपये में बड़ी गिरावट आज आई है।

Dollar Vs Rupee: ईरान संकट का हल नहीं निकलने और कच्चे तेल की कीमत में उछाल से रुपया पर दबाब बढ़ा है। इसका असर आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के भाव पर हुआ है। मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 41 पैसे की गिरावट के साथ 94.56 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। LKP सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च एनालिस्ट (VP), जतीन त्रिवेदी ने रुपये की इस स्थिति पर चिंता जताई है। उनके अनुसार, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार निकासी ने रुपये पर भारी दबाव बनाया है। मध्य पूर्व (Middle East) में जारी तनाव के कारण तेल की कीमतों में उछाल आया है, जिससे आयातकों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ी है और भारत का व्यापार घाटा (Trade Deficit) चौड़ा हुआ है।

Rupee Fall

रुपया धड़ाम

त्रिवेदी ने आगे कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम (Ceasefire) को लेकर बनी अनिश्चितता ने बाजार की धारणा को कमजोर कर दिया है। निवेशक हर छोटी-बड़ी भू-राजनीतिक हलचल पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिससे बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। आने वाले दिनों में रुपया उतार-चढ़ाव भरा रहेगा और इसकी दिशा काफी हद तक कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक जोखिमों पर निर्भर करेगी।

End of Feed