Dollar Vs Rupee : क्रूड की आग से डॉलर निखरा, रुपया बिखरा, फिर आई कमजोरी

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने कच्चे तेल की कीमतों में फिर आग लगा दी है। ब्रेंड क्रूड 107 तक पहुंच गया है। इसका सीधा असर रुपये पर पड़ा है। रुपये में लगातार कमजोरी बढ़ रही है।

Dollar vs Rupee: ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में क्रूड के दाम में आई तेजी से जहां डॉलर निखर रहा है, वहीं रुपया बिखरता दिख रहा है। मंगलवार को ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में होने वाली बातचीत टलने के बाद से ही क्रूड के दाम में तेजी बनी हुई है। इसकी वजह से डॉलर की डिमांड बढ़ रही है, नतीजतन डॉलर इंडेक्स में मजबूती आ रही है। वहीं, क्रूड के दाम बढ़ने से रुपया दबाव में है। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया कमजोर होकर 94.30 के पार फिसल गया, जबकि डॉलर इंडेक्स हल्की मजबूती के साथ स्थिर बना रहा, जिससे करेंसी मार्केट में सतर्कता बढ़ी है।

Dollar Vs Rupee

डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट

क्रूड की तेजी ने बढ़ाया दबाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी ने भारतीय रुपये की चाल बिगाड़ दी। डॉलर इंडेक्स 98.84 के स्तर पर मामूली बढ़त के साथ स्थिर नजर आया, जो यह संकेत देता है कि ग्लोबल करेंसी बास्केट के मुकाबले डॉलर में मजबूती बरकरार है। वहीं, USD/INR 94.30 के ऊपर ट्रेड करता दिखा, जो पिछले क्लोज 94.12 से साफ कमजोरी को दर्शाता है।

End of Feed