फ्रेशर्स को नौकरी से निकालना सबसे बड़ी गलती! WEF ने कंपनियों को दी सलाह- नौकरियां खत्म न करें

विश्व आर्थिक मंच ने अपनी एक लेटेस्ट रिपोर्ट में इस बात पर खास जोर दिया है कि एआई के इस दौर में कंपनियों को फ्रेश ग्रेजुएट्स को हायर करना फिर से शुरू कर देना चाहिए।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस दौर में कई कंपनियों ने अपने काम में एआई का इस्तेमाल बढ़ा दिया है। इस बीच, विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने कंपनियों को सलाह दी है कि वे AI अपनाने के बावजूद फ्रेश ग्रेजुएट्स की भर्ती जारी रखें। संगठन का कहना है कि अगर कंपनियां एंट्री-लेवल भर्ती कम करती हैं तो भविष्य में उन्हें कुशल कर्मचारियों और नेतृत्व तैयार करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

WEF AI report

फ्रेशर्स की हायरिंग कम करना बिजनेस ग्रोथ के लिए हो सकता है खतरनाक (Photo: iStock)

एआई और मानव संसाधन मिलकर करें काम

WEF ने अपनी नई रिपोर्ट Artificial Intelligence and the Future of Entry-Level Work: A Framework for Safeguarding and Reinventing Early Career Pathways में कहा है कि AI एंट्री-लेवल नौकरियों की प्रकृति को बदल रहा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इन पदों को खत्म कर दिया जाए। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनियों को इन भूमिकाओं को नई जरूरतों के हिसाब से दोबारा डिजाइन करना चाहिए, ताकि एआई और मानव संसाधन दोनों मिलकर बेहतर परिणाम दे सकें।

End of Feed