DLF लॉन्च करेगा सुपर-लक्जरी प्रोजेक्ट, एक फ्लैट की कीमत 40 से 50 करोड़ रुपए

DLF Real Estate: रियल एस्टेट डेवलपर डीएलएफ लिमिटेड ग्रुरुग्राम और गोवा में सुपर-लक्जरी प्रोजेक्ट द कैमेलियास (The Camellias) लॉन्च करने जा रहा है। इसके एक फ्लैट की कीमत 40 से 50 करोड़ रुपए होगी।

DLF Real Estate: अपने सुपर-लक्जरी प्रोजेक्ट द कैमेलियास (The Camellias) की सफलता पर सवार होकर लिस्टेड रियल एस्टेट डेवलपर डीएलएफ लिमिटेड गुरुग्राम में डीएलएफ फेज-5 में गोल्फ कोर्स रोड पर द कैमेलियास 2 लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है, जिसकी बिक्री क्षमता 25,000 करोड़ रुपए है। मनीकंट्रोल के मुताबिक डीएलएफ होम डेवलपर्स लिमिटेड के संयुक्त एमडी और चीफ बिजनेस अधिकारी आकाश ओहरी ने ये बात बताई। ओहरी ने कहा कि कैमेलियास 2, जिसे कंपनी Lux 5 के नाम से भी संबोधित कर रही है। इसमें सुपर-लक्जरी घर होंगे और इंविटेशन प्रॉपर्टी होगी। इसका मतलब है कि खरीदार इस प्रोजेक्ट में केवल निमंत्रण के आधार पर अपार्टमेंट खरीद सकते हैं और डेवलपर घर बेचने से पहले ग्राहक प्रोफाइल की समीक्षा करेगा। कैमेलियास 2 प्रोजैक्ट डीएलएफ फेज-5 में 17 एकड़ एरिया में फैली हुई है और इसका बिक्री योग्य एरिया करीब 5 मिलियन वर्ग फुट है।

DLF Real Estate, LF Super Luxury Villas, Real Estate Developer, DLF Projects in Gurugram, DLF Projects in Goa

DLF ला रहा है लग्जरी प्रोजेक्ट

गोवा में बनेगा सुपर-लक्जरी विला

डीएलएफ गोवा में एक और इंविटेशन प्रॉपर्टी भी लॉन्च करेगी, जहां कंपनी पंजिम में मांडवी नदी के सामने 38 एकड़ की पहाड़ी पर 62 सुपर-लक्जरी विला लॉन्च करेगी। डीएलएफ अगस्त 2024 में विला प्रोजेक्ट लॉन्च करने की प्लानिंग बना रहा है। ओहरी ने कहा कि यहां टिकट का आकार करीब 40 करोड़ रुपए से 50 करोड़ रुपए होगा। यानी एक फ्लैट की कीमत 40 से 50 करोड़ रुपए होगी। इस प्रोजेक्ट के लिए अपेक्षित राजस्व करीब 2,500 करोड़ रुपए है।

End of Feed