Elcid Investments की वेबसाइट के अनुसार रागिनी वरुण वकील कंपनी की CEO हैं। कंपनी की शुरुआत 3 दिसंबर 1981 को हुई थी।
मुंबई स्थित एल्सिड एक एनबीएफसी है जिसमें एशियन पेंट्स के प्रमोटरों की 75% हिस्सेदारी है, जबकि हाइड्रा ट्रेडिंग की हिस्सेदारी 9.04% और 3ए कैपिटल सर्विसेज की 3.34% है।
बात करें मार्केट कैपिटल की तो एल्सिड की मार्केट कैपिटल 4,725 करोड़ रु है। एल्सिड के पास एशियन पेंट्स में 1.28% हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू करीब 3,600 करोड़ रुपये है, जो एनबीएफसी के कुल मार्केट कैप 4,725 करोड़ रुपये का करीब 80% है।
कंपनी की दो सब्सिडियरी कंपनियाँ हैं, जिनमें मुरहर इन्वेस्टमेंट्स एंड ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड और सुप्तस्वर इन्वेस्टमेंट्स एंड ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड शामिल हैं।
ये दोनों कंपनियाँ भारतीय रिज़र्व बैंक के पास NBFC के रूप में रजिस्टर्ड हैं। एल्सिड का बिजनेस शेयरों, डिबेंचर, म्यूचुअल फंड आदि में निवेश करना है।