Diwali Muhurat Trading 2025: 'मुहूर्त ट्रेडिंग'के समय में पहली बार बदलाव, शाम नहीं अब दोपहर में होगी ट्रेडिंग

Diwali Muhurat Trading 2025: वैसे तो आमतौर पर मुहूर्त ट्रेडिंग शाम के समय होती है लेकिन इस बार इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि मुहूर्त ट्रेडिंग शाम की बजाए दोपहर को होगी। आइए आपको बताते हैं कब और कितने बजे आपको मुहूर्त ट्रेंडिंग में कमाई का मौका मिलने वाला है?

Diwali Muhurat Trading 2025: दिवाली पर वैसे तो शेयर बाजार की छुट्टी रहती है, लेकिन हर साल दिवाली पर शेयर बाजार 1 घंटे के लिए खुलता है। इस साल भी दिवाली के मौके पर शेयर बाजार एक घंटे के लिए खुलेगा इस दिन आम दिनों की तरह ही ट्रेडिंग होगी और इसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहते हैं। अगर आप भी शेयर बाजार से कमाई करते हैं तो ऐसे में ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि दिवाली से पहले बाजार 3 दिन बंद रहेगा और चौथे दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार सिर्फ एक घंटे के लिए खुलेगा।

Muhurat Trading

वैसे तो आमतौर पर मुहूर्त ट्रेडिंग शाम के समय होती है लेकिन इस बार इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि मुहूर्त ट्रेडिंग शाम की बजाए दोपहर को होगी। आइए आपको बताते हैं कब और कितने बजे आपको मुहूर्त ट्रेंडिंग में कमाई का मौका मिलने वाला है?

End of Feed