किसानों को मिला दिवाली गिफ्ट, सरकार ने गेहूं-सरसों का बढ़ा दिया एमएसपी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 05:10 PM IST

Minimum Support Price: केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले किसानों को बड़ी राहत दी है। आर्थिक मामलों की समिति की बैठक में सरकार ने गेहूं और सरसों का एमएसपी बढ़ा दिया है।

नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को मौजूदा फसल विपणन वर्ष के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को 110 रुपये बढ़ाकर 2,125 रुपये प्रति क्विंटल करने का फैसला किया। इसके साथ ही सरसों का एमएसपी 400 रुपये बढ़ाकर 5,450 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। एक बयान में कहा गया कि किसानों के उत्पादन और आय को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) की बैठक में छह रबी फसलों का एमएसपी बढ़ाने का फैसला किया गया।

wheat

किसानों की इनकम बढ़ाने के लिए आज सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

क्या है एमएसपी? (What is MSP)

End of Feed