Railway के 10.9 लाख कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का हुआ ऐलान, इस बार इतने दिनों का मिलेगा Bonus

Railway Bonus: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 10.9 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बोनस का भुगतान रेलवे के प्रदर्शन में सुधार की दिशा में काम करने के लिए रेलवे कर्मचारियों को प्रेरित करेगा।

केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान कर दिया है। भारतीय रेलवे के 10.9 लाख कर्मचारियों को इस बोनस का फायदा मिलेगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों के लिए उत्पादकता से जुड़े बोनस के भुगतान को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता से जुड़े बोनस को मंजूरी दी है। रेलवे कर्मचारियों को बोनस देने में 1,866 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दिवाली बोनस विभिन्न श्रेणियों के रेलवे कर्मचारियों जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, तकनीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मंत्रालयिक कर्मचारी और अन्य ग्रुप एक्ससी को दी गई। पीएलबी का भुगतान रेलवे कर्मचारियों को रेलवे के प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए प्रेरित करने हेतु एक प्रोत्साहन के रूप में कार्य करता है।

रेलवे बोनस

रेलवे बोनस

17,951 रुपये का अधिकतम बोनस मिलेगा

एक पात्र रेल कर्मचारी को 78 दिनों के लिए अधिकतम देय राशि 17,951 रुपये है। यह राशि कई प्रकार के रेल कर्मचारियों को दी जाएगी, जिनमें ट्रैक मेंटेनर, लोकोमोटिव पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, तकनीशियन, तकनीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मंत्रालयिक कर्मचारी और अन्य ग्रुप 'सी' कर्मचारी शामिल हैं। सरकार ने कहा, "वर्ष 2024-25 में रेलवे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। रेलवे ने रिकॉर्ड 1614.90 मिलियन टन माल ढुलाई की और लगभग 7.3 बिलियन यात्रियों को ढोया।

End of Feed