Dividend से कमाई का मौका! Coal India, RailTel, BPCL समेत ये स्टॉक्स एक्स-डिविडेंड पर कर रहे ट्रेड

Dividend stocks: शेयरों में निवेश करने वाले निवेशकों को डिविडेंड का इंतजार रहता है। कंपनियां अपने निवेशकों को समय-समय पर डिविडेंड देती है। अभी रिजल्ट सीजन चल रहा है। इस दौरान कंपनियां निवेशकों को डिविडेंड देती है।

Dividend stocks: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां दूसरी तिमाही के नतीजे तेजी से जारी कर रही है। कंपनियां रिजल्ट जारी करने के साथ अपने शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड का भी ऐलान कर रही है। कई कंपनियों ने अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। निवेशकों का ध्यान उन प्रमुख शेयरों पर है जो एक्स-डिविडेंड पर इस हफ्ते ट्रेड करने वाले हैं। कोल इंडिया, श्रीराम फाइनेंस, एनटीपीसी, डाबर इंडिया, एचपीसीएल, बीपीसीएल और कई अन्य बड़े नाम शामिल हैं जो इस हफ्ते एक्स-डिविडेंड पर कारोबार करेंगे। इसके अलावा, इस हफ्ते बोनस इश्यू, स्टॉक स्प्लिट और शेयर बायबैक जैसी कई अन्य कॉर्पोरेट गतिविधियां भी देखने को मिलेंगी। आइए जानते हैं कि आपके लिए किन शेयर में डिविडेंड से कमाई का मौका है।

डिविडेंड

डिविडेंड

ये कंपनियां एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड कर रही

कोल इंडिया, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज, सुंदरम फास्टनर्स और रेलटेल कॉर्पोरेशन - मंगलवार, 4 नवंबर, 2025 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगी। आपको बता दें कि जब कोई कंपनी डिविडेंड (लाभांश) देने की घोषणा करती है, तो उसके शेयर एक निश्चित तारीख (Record Date) तक रखने वाले निवेशकों को ही डिविडेंड मिलता है। उस तारीख के एक दिन पहले शेयर “एक्स-डिविडेंड” कहलाते हैं। यानी इन कंपनियों के शेयर से डिविडेंड पाने के लिए निवेशकों को आज बाजार बंद होने तक शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करना होगा। जो निवेशक 4 नवंबर को या उसके बाद ये शेयर खरीदेंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार नहीं होंगे।

End of Feed