बिजनेस

Reliance Infrastructure Share Price: अनिल अंबानी की रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर में दमदार एक्शन ! दे चुका 1321% रिटर्न, और बढ़ने का है दम

Reliance Infrastructure Share Target: अनिल अंबानी की रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने काफी शानदार वापसी की है। इसने अपना कर्ज कम किया है और ये अनिल अंबानी के लिए किसी लाइफलाइन की तरह उभरी है। अच्छे बिजनेस के चलते इसके शेयर में भी काफी तेजी आई है।

Image

रिलायंस इंफ्रा करा सकता है फायदा

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस इंफ्रा करा सकता है फायदा
  • चढ़ सकता है कंपनी का शेयर
  • 5 साल में रहा शानदार परफॉर्मेंस

Reliance Infrastructure Share Target: अनिल अंबानी की रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने काफी शानदार वापसी की है। इसने अपना कर्ज कम किया है और ये अनिल अंबानी के लिए किसी लाइफलाइन की तरह उभरी है। अच्छे बिजनेस के चलते इसके शेयर में भी काफी तेजी आई है। बीते 5 सालों में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर 1321 फीसदी ऊपर चढ़ा है। हालांकि साल 2025 इसके लिए अच्छा साबित नहीं हो रहा है। 2025 में ये अब तक 25 फीसदी गिर गया है। मगर BSE पर इस शेयर में काफी ऊंचा ट्रेडिंग वॉल्यूम देखा जा रहा है। आगे शेयर में तेजी की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें -

Reliance Infrastructure Share Target Price 2025

एंजेल वन के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट (टेक्निकल एंड डेरिवेटिव) ओशो कृष्ण के अनुसार इस शेयर के लिए 250 रुपये के आसपास बड़ी बाधा है, जिसे पार करने पर यह 280-290 रुपये की ओर बढ़ सकता है। नीचे की तरफ शेयर के लिए 230-220 रुपये का लेवल मजबूत सपोर्ट वाला होगा।

कैसा है मूविंग एवरेज एक्शन

यह शेयर 5-दिन और 10-दिन के सिम्पल मूविंग एवरेज (एसएमए) से ऊपर कारोबार कर रहा है, लेकिन 20-दिन, 30-, 50-, 100-, 150-दिन और 200-दिन के एसएमए से नीचे रहा। इसका 14-दिन का रिलेटिव स्ट्रेंग्थ इंडेक्स (आरएसआई) 47.80 पर आ गया। 30 से नीचे के स्तर को ओवरसोल्ड के रूप में परिभाषित किया जाता है जबकि 70 से ऊपर के मूल्य को ओवरबॉट माना जाता है।

बता दें कि एक ओवरसोल्ड स्टॉक को खरीदने का अवसर माना जा सकता है, जबकि एक ओवरबॉट स्टॉक बिक्री का संकेत दे सकता है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article