Direct Tax Collection: डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 4.62 लाख करोड़,एडवांस टैक्स ने भरा खजाना

Direct Tax Collection: वित्त वर्ष 2024-25 में 17 जून तक 53,322 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया है। यह पिछले साल इसी अवधि के दौरान जारी किए गए रिफंड से 34 प्रतिशत अधिक है।

Direct Tax Collection:चालू वित्त वर्ष (2024-25) में अब तक डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 21 प्रतिशत बढ़कर 4.62 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।इसमें एडवांस टैक्स कलेक्शन में हुई बढ़ोतरी का अहम रोल रहा है। इस दौरान एडवांस टैक्स कलेक्शन (Advanced Tax Collection) संग्रह 27.34 प्रतिशत बढ़कर 1.48 लाख करोड़ रुपये रहा है। इसमें 1.14 लाख करोड़ रुपये का कॉरपोरेट कर (सीआईटी) और 34,470 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) शामिल है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के द्वारा शेयर की गई डिटेल के अनुसार 4,62,664 करोड़ रुपये (17 जून, 2024 तक) के शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में 1,80,949 करोड़ रुपये का सीआईटी और 2,81,013 करोड़ रुपये का पीआईटी (प्रतिभूति लेनदेन कर सहित) शामिल हैं।

Advance Tax Collection: 28 pc Jump YoY at Rs 1.48 lakh crore: Report

एडवांस टैक्स कलेक्शन बढ़ा

कितना हुआ रिफंड

वित्त वर्ष 2024-25 में 17 जून तक 53,322 करोड़ रुपये का रिफंड भी जारी किया गया है। यह पिछले साल इसी अवधि के दौरान जारी किए गए रिफंड से 34 प्रतिशत अधिक है।इस साल एक अप्रैल से 17 जून के दौरान प्रत्यक्ष करों का सकल संग्रह (रिफंड के लिए समायोजन से पहले) सालाना आधार पर 22.19 प्रतिशत बढ़कर 5.16 लाख करोड़ रुपये रहा।

End of Feed