Direct Tax: देश में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 24.58 प्रतिशत बढ़कर 14.71 लाख करोड़ रुपये हुआ

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 11, 2023, 07:42 PM IST

यह संग्रह चालू वित्त वर्ष के लिए कुल बजट अनुमान का 86.68 प्रतिशत है। बजट में वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान प्रत्यक्ष कर संग्रह 14.20 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था।

देश का सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष (2022-23) में 10 जनवरी तक 24.58 प्रतिशत बढ़कर 14.71 लाख करोड़ रुपये हो गया। इस बढ़ोतरी में व्यक्तिगत आयकर का मुख्य योगदान रहा। सरकारी आंकड़ों में बुधवार को यह जानकारी दी गई।रिफंड समायोजित करने के बाद शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 12.31 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 19.55 प्रतिशत अधिक है।

direct tax in India

यह संग्रह चालू वित्त वर्ष के लिए कुल बजट अनुमान का 86.68 प्रतिशत है

सकल आधार पर कॉरपोरेट आयकर (सीआईटी) संग्रह 19.72 प्रतिशत बढ़ा, जबकि व्यक्तिगत आयकर (PIT) में 30.46 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

End of Feed