कौन हैं बिजनेसमैन दिनेश अरोड़ा, जो बढ़ा सकते हैं मनीष-संजय की टेंशन, इस इंडस्ट्री में हैं बड़ा नाम

Dinesh Arora Will Be Manish Sisodia Approver: दिनेश अरोड़ा की गिनती दिल्ली के बड़े रेस्टोरेंट कारोबारियों में होती है। अब से 14 साल पहले 2009 में दिनेश ने इस सेक्टर में कदम रखा था। तब उन्होंने हौज खास में पहला कैफे खोलकर अपने बिजनेस की शुरुआत की थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिनेश अरोड़ा बनेंगे शराब घोटाले में गवाह
  • मनीष-संजय की बढ़ेगी टेंशन
  • रेस्टोरेंट बिजनेसमैन हैं अरोड़ा

Dinesh Arora Will Be Manish Sisodia Approver: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) शराब घोटाले (Delhi Liquor Scam) के आरोप में जेल में बंद हैं। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय (Sanjay Singh) के घर पर आज ED ने छापा मारा। अब इनकी मुश्किल और बढ़ सकती है। दरअसल घोटाले के एक आरोपी और मनीष सिसोदिया के करीबी माने जाने वाले दिनेश अरोड़ा ने सरकारी गवाह बनने पर रजामंदी जताई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिनेश एक बिजनेसमैन हैं।

Dinesh Arora will become a witness in the liquor scam

दिनेश अरोड़ा बनेंगे शराब घोटाले में गवाह

14 नवंबर को सीबीआई द्वारा दिनेश का बयान दर्ज किया जा सकता है। आगे जानिए दिनेश किस चीज का बिजनेस करते हैं।

End of Feed