बिजनेस

Winny Immigration IPO: खुल गए डिंडीगुल फार्म और विन्नी इमिग्रेशन के IPO, दोनों के GMP दे रहे प्रॉफिट के संकेत, चेक करें प्राइस बैंड

Winny Immigration IPO in Hindi: विन्नी इमिग्रेशन का एसएमई आईपीओ गुरुवार 20 जून को खुलकर 24 जून को बंद होगा। जबकि आईपीओ के बाद 27 जून को इसकी लिस्टिंग होगी। कंपनी आईपीओ के जरिए 9.13 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 140 रु है।

Image

डिंडीगुल फार्म और विन्नी इमिग्रेशन आईपीओ

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आज से खुले 2 IPO
  • दोनों के GMP पॉजिटिव
  • SME IPO हैं दोनों

Dindigul Farm & Winny Immigration IPO: गुरुवार से निवेश के लिए दो आईपीओ खुले हैं। इनमें डिंडीगुल फार्म और विन्नी इमिग्रेशन शामिल हैं। ये दोनों ही एसएमई आईपीओ (SME IPO) हैं। ये दोनों आईपीओ 24 जून तक खुले रहेंगे। मगर शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहेगा और इन दो दिन आप इनमें आवेदन नहीं कर सकते। आगे जानिए इन दोनों आईपीओ की डिटेल।

ये भी पढ़ें -

विन्नी इमिग्रेशन

विन्नी इमिग्रेशन का एसएमई आईपीओ गुरुवार 20 जून को खुलकर 24 जून को बंद होगा। जबकि आईपीओ के बाद 27 जून को इसकी लिस्टिंग होगी। कंपनी आईपीओ के जरिए 9.13 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 140 रु है।

लॉट साइज 1000 शेयरों की है। यानी कम से कम 1000 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है। आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) 50 रु है।

डिंडीगुल फार्म

डिंडीगुल फार्म का एसएमई आईपीओ गुरुवार 20 जून को खुलकर 24 जून को बंद होगा। जबकि आईपीओ के बाद 27 जून को इसकी लिस्टिंग होगी। कंपनी आईपीओ के जरिए 34.83 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 51-54 रु है।

लॉट साइज 2000 शेयरों की है। आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) 70 रु है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर दो IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article