500 रुपये में भी खरीद सकेंगे सोना, शुद्धता की भी फुल गारंटी, जानें कैसे

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Feb 23, 2023, 04:45 PM IST

Digital Gold Price and Features: डिजिटल गोल्ड, सोना खरीदने का ऑनलाइन तरीका है। जिसमें खरीदारी फिजिकल गोल्ड की जगह डिजिटल गोल्ड की होती है। इसमें गोल्ड डिजिटल वॉलेट में रहता है। और उसको खरीदा और बेचा सकता है।

Digital Gold Price and Features: सोना खरीदने का आम तौर पर सभी भारतीयों में क्रेज होता है। लेकिन कई बार कीमतें इस राह में रोड़ा बन जाती है। लेकिन अब डिजिटल गोल्ड के रुप में एक ऐसा विकल्प भी मौजूद है, जहां पर आप अपनी जेब की सुविधा के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं। बाजार में ऐसे विकल्प मौजूद है, जहां पर आप 500 रुपये में भी डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि खरीदारी करते वक्त आपको शुद्धता की पूरी गारंटी मिलती है। और जिस तरह फिजिकल सोने को बेचकर बढ़ी हुई कीमतों का फायदा उठाया जा सकता है, उसी तरह डिजिटल गोल्ड से भी ज्यादा रिटर्न लिया जा सकता है।

GOLD ETF

क्या है डिजिटल गोल्ड

क्या है डिजिटल गोल्ड

असल में डिजिटल गोल्ड, सोना खरीदने का ऑनलाइन तरीका है। जिसमें खरीदारी फिजिकल गोल्ड की जगह डिजिटल गोल्ड की होती है। इसमें गोल्ड डिजिटल वॉलेट में रहता है। और उसको खरीदा और बेचा सकता है। यही नहीं जरूरत पड़ने पर कुछ एक्स्ट्रा चार्ज देकर डिजिटल गोल्ड को फिजिकल गोल्ड में भी बदला जा सकता है। साथ ही इसकी शुद्धता की पूरी गारंटी होती है। जो कि 24 कैरेट यानी 999.9 की शुद्धता की गारंटी देता है।

End of Feed