BP और शुगर समेत 30 दवाओं की कीमतें घटीं; सरकार ने तय किए 30 जरूरी दवाओं के दाम, देखें पूरी लिस्ट

30 जरूरी दवाओं को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया गया है। केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर मंत्रालय के फार्मास्युटिकल्स विभाग की राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA ) ने 30 दवाओं की रिटेल कीमत को तय कर दिया है।

देश में बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता के लिए राहत की एक बड़ी और अच्छी खबर आई है। केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य संबंधी खर्चों को कम करने और लोगों को सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर मंत्रालय के फार्मास्युटिकल्स विभाग के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने 30 बेहद जरूरी दवाओं की खुदरा (रिटेल) कीमतें तय कर दी हैं। सरकार के इस फैसले से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, विटामिन, कैल्शियम, हड्डी रोग और यहां तक कि अंग प्रत्यारोपण (ऑर्गन ट्रांसप्लांट) जैसी गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाएं अब काफी सस्ती मिलेंगी। NPPA ने साफ कर दिया है कि ये नई कीमतें तत्काल प्रभाव से पूरे देश में लागू कर दी गई हैं, जिससे करोड़ों मरीजों की जेब पर पड़ने वाला बोझ काफी कम हो जाएगा।

Rate Cut Medicine

30 दवाइयों के दाम घटे

सरकार ने दवा मूल्य नियंत्रण आदेश (DPCO), 2013 के नियमों के तहत अलग-अलग बीमारियों में इस्तेमाल होने वाले करीब 30 जरूरी ड्रग फॉर्मूलेशन की कीमतें फिक्स की हैं। अगर इनके दामों के गणित को समझें, तो डायबिटीज (मधुमेह) के इलाज में काम आने वाली दवा 'एंपाग्लीफ्लोजिन सिटाग्लिाप्टन और मेटाफॉर्मिन' की कीमत अब 14.88 रुपये प्रति टैबलेट तय की गई है। वहीं, डायबिटीज की ही एक अन्य लोकप्रिय दवा 'ग्लिंपिराइड और नेटाफॉर्मिन' की टैबलेट अब मरीजों को मात्र 11.91 रुपये में मिलेगी। ब्लड प्रेशर (BP) और दिल की बीमारियों के इलाज में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली 'बाइसोप्रोल फ्यूमरेट और एमलोडिपिन' की टैबलेट की कीमत अब घटकर सिर्फ 9.40 रुपये प्रति टैबलेट कर दी गई है। इसके अलावा, ऑर्गन ट्रांसप्लांट के बाद दी जाने वाली बेहद महंगी दवा 'टार्कोलिमन प्रोलॉग्न्ड रिलीज कैप्सूल' की कीमत भी अब 127 रुपये प्रति कैप्सूल तय कर दी गई है।

End of Feed