DGCA ने बदले उड़ान नियम, खराब मौसम में सुरक्षा को बनाया सर्वोपरि

DGCA New Operational Guidelines: नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने प्रतिकूल मौसम में एयरलाइनों के परिचालन दिशा-निर्देश संशोधित किए हैं। नए नियमों में सुरक्षा को समय-सारिणी से ऊपर प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया है। पायलटों को अप्रत्याशित हालात में उड़ान का मार्ग बदलने और सुरक्षित निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

DGCA New Operational Guidelines : नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने प्रतिकूल मौसम के दौरान एयरलाइनों के लिए अपने परिचालन दिशा-निर्देशों में संशोधन किया है। नए परिपत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि उड़ानों की सुरक्षा को समय-सारिणी के पालन से ऊपर रखा जाना चाहिए। पायलटों को अप्रत्याशित परिस्थितियों में उड़ानों का मार्ग बदलने या वापसी करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

DGCA, adverse weather guidelines, airline operations, pilot safety

उड़ानों के लेकर डीजीसीए ने बदले नियम

दृश्य संकेतों और उपकरणों से सटीक लैंडिंग सुनिश्चित करने पर जोर

DGCA ने पायलटों को निर्देश दिया है कि वे दृश्य संकेतों की उपकरणों से जांच करें ताकि बारिश या गीली रनवे पर रात्रि परिचालन के दौरान होने वाले दृश्य भ्रम से बचा जा सके। यह कदम हाल ही में केदारनाथ क्षेत्र में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं और श्रीनगर के लिए इंडिगो की उड़ान में आए गंभीर टर्ब्यूलेंस को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

End of Feed