पोस्‍ट ऑफिस RD में प्रति माह ₹2000 डालें और 5 साल बाद पाएं इतना पैसा, ऑनलाइन ऐसे खोलें खाता

Post Office RD योजना कई ऐसी खासियत है जो इसे सुरक्षित और लगातार रिटर्न चाहने वाले व्यक्तियों के लिए एक आकर्षक निवेश विकल्प बनाती हैं।

Post Office RD: क्या आप सुरक्षित रिटर्न की तलाश में हैं? अगर हां तो आपके लिए पोस्‍ट ऑफिस RD एक बेस्ट विकल्प है। आप हर महीने इसमें निवेश कर आसानी से मोटा रकम जमा कर सकते हैं। बता दें कि पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD) योजना सरकार द्वारा समर्थित एक बचत योजना है, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति 5 साल (60 महीने) की अवधि तक हर महीने एक तय रकम जमा कर सकता है। इस योजना में कम से कम ₹100 जमा करने की सुविधा है। अगर आप 5 साल तक हर महीने ₹2,000 का निवेश करते हैं और ब्याज दर 6.7% सालाना (2026 के अनुसार) रहती है, तो मैच्योरिटी के समय आपको ₹1,42,732 मिलेंगे।

Post office RD

पोस्ट ऑफिस RD

Post Office RD की खास बातें

  • 100 रुपये से पोस्ट ऑफिस आरडी में निवेश शुरू कर सकते हैं।
  • अधिकतम जमा: कोई ऊपरी सीमा नहीं।
  • सरकारी गारंटी के कारण निवेश पर कोई रिस्क नहीं।
  • खाते की अवधि के दौरान नॉमिनी जोड़े या अपडेट किए जा सकते हैं।
  • खाते CBS-डाकघरों के बीच स्थानांतरित किए जा सकते हैं।
  • ब्याज दर (2026) 6.7% प्रति वर्ष (तिमाही आधार पर चक्रवृद्धि)
  • कोई भी निवासी भारतीय जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो, खाता खोल सकता है।
  • नाबालिगों के लिए माता-पिता या कानूनी अभिभावक खाता खोल सकते हैं।
  • संयुक्त खाते तीन वयस्कों तक द्वारा खोले जा सकते हैं।

End of Feed