बिना दावे वाली संपत्तियों के लिए वित्त मंत्रालय ने शुूरू किया नया पोर्टल, आसानी से मिलेगी जानकारी

यह पहल वित्तीय सेवा विभाग द्वारा चलाए गए देशभर के अभियान “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” का हिस्सा है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को बिना दावे वाली वित्तीय संपत्तियों के बारे में जागरूक करना, उन्हें खोजने में मदद करना है।

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (DFS) ने आज PSB एलायंस के सहयोग से एक नया कॉमन लैंडिंग पोर्टल लॉन्च किया है। यह पोर्टल खास तौर पर उन वित्तीय संपत्तियों की जानकारी देने के लिए बनाया गया है, जिनका अब तक कोई दावा नहीं किया गया है। इसका मकसद लोगों को ऐसी संपत्तियों की जानकारी आसानी से और एक ही जगह पर उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी या अपने परिवार की बकाया वित्तीय संपत्तियों को खोजकर उनका दावा कर सकें।

Unclaimed Financial Assets

इस नए पोर्टल से लोगों आसानी से जानकारी मिल सकेगी।

https://www.unclaimedassetsportal.in पर मौजूद यह पोर्टल एक ऐसा साझा मंच है, जहां लोग बिना दावे वाले बैंक जमा, बीमा क्लेम, शेयर, डिविडेंड और म्यूचुअल फंड से जुड़ी जानकारी आसानी से खोज सकते हैं। इस पोर्टल की शुरुआत वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम. नागराजू ने 29 मई 2026 को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की समीक्षा बैठक के दौरान की थी।

End of Feed