बिजनेस

Denta Water and Infra Solutions IPO: खुल गया डेंटा वॉटर का IPO, ग्रे-मार्केट में गदर काट रहा GMP, 54% प्रॉफिट की उम्मीद

Denta Water and Infra Solutions IPO GMP: आज बुधवार 22 जनवरी से डेंटा वॉटर एंड इंफ्रा का IPO खुल गया है। Denta Water and Infra Solutions के IPO में शुक्रवार 24 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है।

Image

खुल गया डेंटा वॉटर का IPO

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • खुल गया डेंटा वॉटर का IPO
  • 160 रु पहुंचा GMP
  • शुक्रवार तक निवेश का मौका

Denta Water and Infra Solutions IPO GMP: आज बुधवार 22 जनवरी से डेंटा वॉटर एंड इंफ्रा का IPO खुल गया है। Denta Water and Infra Solutions के IPO में शुक्रवार 24 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है। बता दें कि आईपीओ के बाद शेयर की लिस्टिंग 29 जनवरी को हो सकती है। ये एक मेनबोर्ड का आईपीओ है। इसलिए इस कंपनी की लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 279-294 रु तय किया गया है। इसका ग्रे-मार्केट में प्रीमियम भी काफी शानदार चल रहा है।

ये भी पढ़ें -

Denta Water and Infra Solutions IPO GMP

आईपीओ वॉच के अनुसार डेंटा वॉटर के आईपीओ का GMP यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम 160 रु पहुंच गया है। यानी अगर इसके आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 294 रु भी तय होता है, तो इसकी लिस्टिंग 454 रु पर हो सकती है। इससे निवेशकों को लिस्टिंग पर 54 फीसदी से अधिक फायदा हो सकता है।

Denta Water and Infra Solutions IPO Lot Size

डेंटा वॉटर का IPO इश्यू साइज 220.50 करोड़ रु है। डेंटा वॉटर के आईपीओ में लॉट साइज 50 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 50 शेयरों के लिए आवेदन करना है।

क्या है कंपनी का मेन बिजनेस

2016 में शुरू हुई डेंटा वॉटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड वॉटर मैनेजमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशन में एक्सपर्टाइज रखती है। ये ग्राउंडवॉटर रिचार्ज प्रोजेक्ट्स पर फोकस करती है। कंपनी लिफ्ट सिंचाई और वेस्टवॉटर मैनेजमेंट समेत प्रोजेक्ट प्लानिंग, डिजाइन और एग्जेक्यूशन में सर्विसेज प्रोवाइड करती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article