बिजनेस

Tata Group Stock To Buy: टाटा ग्रुप का ये स्टॉक खरीदें, Q3 रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज फर्म को 26% बढ़त की उम्मीद

IHCL Share Price Target 2025: सोमवार को इंडियन होटल्स का शेयर 793.1 रु पर बंद हुआ है। यानी अगर ये शेयर 1000 रु तक जाता है तो आराम से निवेशकों को 26 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Image

IHCL के लिए BUY कॉल

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • IHCL के लिए BUY कॉल
  • 1000 रु का है टारगेट
  • मिल सकता है शानदार रिटर्न

IHCL Share Price Target 2025: ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इंडियन होटल्स पर 'BUY' रेटिंग बनाए रखी है, जो कि टाटा ग्रुप की कंपनी है। जेफरीज ने इसके शेयर के लिए 1,000 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है। जबकि सोमवार को इंडियन होटल्स का शेयर 793.1 रु पर बंद हुआ है। यानी अगर ये शेयर 1000 रु तक जाता है तो आराम से निवेशकों को 26 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। जेफरीज ने कहा है कि इंडियन होटल्स के EBITDA नंबर उम्मीदों के अनुरूप रहे। घरेलू रेवपर (उपलब्ध कमरे पर राजस्व) में साल-दर-साल 13% की वृद्धि हुई, जबकि अंतर्राष्ट्रीय रेवपर में साल-दर-साल 9% की वृद्धि हुई।

ये भी पढ़ें -

आगे भी अच्छे फाइनेंशियल रिजल्ट की उम्मीद

ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि इंडियन होटल्स के आगे के अनुमान से वित्त वर्ष 2025 और वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के लिए मांग में मजबूती जारी रहने का संकेत मिलता है, जो बड़े पैमाने पर होने वाले आयोजनों, लोकल शादियों और ट्रेवल से प्रेरित है।

फर्म ने कहा कि ताज सैट्स के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 18% की वृद्धि हुई, जबकि नए बिजनेस के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 40% की वृद्धि हुई।

कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस

  • आज इंडियन होटल्स का शेयर 2.54 फीसदी गिरा
  • बीते 5 दिनों में ये 4.15 फीसदी ऊपर गया है
  • एक महीने में शेयर में 7.13 फीसदी की कमजोरी आई है
  • 6 महीनों में ये 28 फीसदी और एक साल में 34.12 फीसदी चढ़ा है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article