बिजनेस

Denta Water IPO GMP: 49% चल रहा डेंटा वॉटर का GMP, 22 जनवरी को खुलेगा IPO, कर लें तैयारी

Denta Water And Infra IPO GMP: आईपीओ वॉच के अनुसार डेंटा वॉटर के आईपीओ का GMP यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम 145 रु चल रहा है। इसका मतलब है कि अगर इसके आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 294 रु भी तय होता है, तो इसकी लिस्टिंग 439 रु पर हो सकती है। इससे निवेशकों को लिस्टिंग पर 49 फीसदी से अधिक फायदा हो सकता है।

Image

कल खुलेगा डेंटा वॉटर का IPO

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • कल खुलेगा डेंटा वॉटर का IPO
  • GMP चल रहा 145 रु
  • 29 जनवरी को होगी लिस्टिंग

Denta Water And Infra IPO GMP: डेंटा वॉटर एंड इंफ्रा का IPO 22 जनवरी बुधवार को खुलने जा रहा है। Denta Water and Infra Solutions का IPO शुक्रवार 24 जनवरी को बंद होगा। वहीं इसकी लिस्टिंग 29 जनवरी को हो सकती है। ये एक मेनबोर्ड का आईपीओ है। इसलिए इसकी लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 279-294 रु पर है। वहीं इसका इश्यू साइज 220.50 करोड़ रु है। डेंटा वॉटर के आईपीओ में लॉट साइज 50 शेयरों की है। आइए जानते हैं इसका ग्रे-मार्केट में प्रीमियम कितना चल रहा है।

ये भी पढ़ें -

Denta Water And Infra IPO GMP

आईपीओ वॉच के अनुसार डेंटा वॉटर के आईपीओ का GMP यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम 145 रु चल रहा है। इसका मतलब है कि अगर इसके आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 294 रु भी तय होता है, तो इसकी लिस्टिंग 439 रु पर हो सकती है। इससे निवेशकों को लिस्टिंग पर 49 फीसदी से अधिक फायदा हो सकता है।

डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस आईपीओ एक बुक-बिल्डिंग इश्यू है, जिसमें भाग लेने के लिए रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 14,700 रुपये का निवेश करना होगा।

9 साल पुरानी है कंपनी

2016 में शुरू हुई डेंटा वॉटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड वॉटर मैनेजमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशन में एक्सपर्टाइज रखती है। ये ग्राउंडवॉटर रिचार्ज प्रोजेक्ट्स पर फोकस करती है। कंपनी लिफ्ट सिंचाई और वेस्टवॉटर मैनेजमेंट समेत प्रोजेक्ट प्लानिंग, डिजाइन और एग्जेक्यूशन में सर्विसेज प्रोवाइड करती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article