Dell Lay off: आर्थिक मंदी का साया एक और कंपनी पर पड़ गया है। कंप्यूटर बनाने वाली कंपनी डेल 6,650 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। कंपनी के इस फैसले का असर उसके 5 फीसदी कर्मचारियों पर पड़ेगा। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, डेल के को-चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर जेफ क्लार्क ने कहा है कि कंपनी अनिश्चित भविष्य के साथ बाजार की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना कर रही है। छंटनी की वजह पर्सनल कंप्यूटर की मांग में आई कमी है।
पर्सनल कंप्यूटर बनाती है डेल
होंगे ये बदलाव
कंपनी के एक प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नौकरी में कटौती और विभागों में अहम बदलाव करने से कार्यक्षमता बढ़ेगी। कोविड के दौरान पर्सनल कंप्यूटर की बढ़ी मांग अब गिरने लगी है। जिसका असर कंपनियों के प्रदर्शन पर हो रहा है।
आईडीसी की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में अकेले भारत में पर्सनल कंप्यूटर की मांग में 11.7 फीसदी की गिरावट आई है। इस दौरान 39 पर्सनल कंप्यूटर की शिपमेंट हुई है। इस अवधि में लेनोवो ने डेल को पछाड़ते हुए दूसरा स्थान भी हासिल कर लिया है।
इन कंपनियों ने भी कटौती का किया ऐलान
इसके पहले नवंबर में, HP ने कहा था कि पर्सनल कंप्यूटरों की घटती मांग के बीच वह अगले तीन वर्षों में कम से कम 6,000 नौकरियों को खत्म करने की बात कही थी। इसके अलावा Cisco और IBM ने भी नौकरियों में कटौती की बात की थी। दुनिया भर में इस समय टेक कंपनियों में बड़े पैमाने पर छंटनी चल रही है। जिसमें गूगल जैसी कंपनी भी शामिल है। इंडस्ट्री के अनुसार कोविड-19 के दौरान बढ़ी मांग के कारण कंपनियों ने बड़े पैमाने पर भर्तियां की थी। लेकिन अब पहले जैसी डिमांड नहीं रह गई है। जिसकी वजह से हजारों की संख्या में वह कर्मचारियों को निकाल रही हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
