Delhivery Share Price Today: मंगलवार के कारोबार में Delhivery के शेयर में भारी गिरावट आई है। लॉजिस्टिक्स कंपनी का शेयर 6.5 फीसदी से लुढ़का है। 268.45 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कंपनी का शेयर 275.60 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 248.90 रु तक फिसला है। करीब साढ़े 11 बजे Delhivery का शेयर 20.80 रु या 7.75 फीसदी की गिरावट के साथ 247.65 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 18,464.33 करोड़ रु है।
Delhivery के शेयर में गिरावट
ये भी पढ़ें -
सोमवार को क्यों आई थी तेजी
सोमवार को Delhivery के शेयर में तेजी आई थी। कंपनी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी फर्म ईकॉम एक्सप्रेस लिमिटेड को 1,407 करोड़ रुपये में खरीदने का ऐलान किया था, जिससे इसके शेयर को मजबूती मिली। यह डील छह महीने के अंदर पूरा होने की उम्मीद है। इस डील में डेल्हीवरी ईकॉम एक्सप्रेस की कम से कम 99.4% हिस्सेदारी खरीदेगी।
क्या होगा Delhivery को फायदा
लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन कंपनी Delhivery को इस डील से कई फायदे होंगे। इनमें नेटवर्क का विस्तार, टेक्नोलॉजी निवेश और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के जरिए सर्विस क्वालिटी में सुधार शामिल है।
वेंडर ईकोसिस्टम होगा बेहतर
डेल्हिवरी को इस डील से ये भी उम्मीद है कि इससे वेंडर ईकोसिस्टम के अंदर डेवलमेंट को बढ़ावा मिलेगा, जिससे मौजूदा वेंडर्स को एसेट्स और रिसर्च में निवेश करने का अधिक आत्मविश्वास मिलेगा। इससे लॉजिस्टिक्स इंडस्ट्री को लाभ होगा।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
