दिल्ली में एक दिन की महारैली से 11,000 करोड़ रुपये का नुकसान- CTI का दावा

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई 10 लाख लोगों की महारैली के कारण दिल्ली के व्यापार को भी नुकसान पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को हुई महारैली (Delhi Mega Rally) का असर राजधानी के कारोबार पर भी देखने को मिला। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के मुताबिक, इस रैली के कारण दिल्ली के व्यापार को एक ही दिन में करीब 11,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। संगठन का दावा है कि रैली और उससे जुड़े ट्रैफिक प्रतिबंधों के कारण करीब 2.5 लाख दुकानें बंद रहीं और व्यापारिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुईं। CTI ने व्यापारियों, फैक्ट्री मालिकों और दुकानदारों को हुए नुकसान की भरपाई का सवाल भी उठाया है।

Delhi Mega Rally Causes Rs 11000 Crore Loss

दिल्ली में एक दिन की महारैली से 11,000 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा (Photo: iStock)

2.5 लाख दुकानें बंद, 8,800 करोड़ का कारोबार प्रभावित

CTI चेयरमैन बृजेश गोयल के अनुसार, रैली के कारण रिटेल और थोक व्यापार को सबसे ज्यादा करीब 8,800 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। रामलीला मैदान के पांच किलोमीटर के दायरे में चांदनी चौक, सदर बाजार, खारी बावली, कश्मीरी गेट, करोल बाग, कनॉट प्लेस, भागीरथ पैलेस और गफ्फार मार्केट समेत कई बड़े बाजार आते हैं।

End of Feed