बिजनेस

DeepSeek Sell-Off: आ गया सस्ता चाइनीज AI टूल, ChatGPT को दिया पछाड़, पर इनको लगी 51.28 लाख करोड़ रु की चपत

DeepSeek Sell-Off: निवेशकों ने सोमवार को दुनिया भर में टेक्नोलॉजी शेयरों की जोरदार बिकवाली की। दरअसल कम कॉस्ट वाले चीनी AI मॉडल के उभरने से Nvidia जैसे मौजूदा AI लीडर्स के लिए खतरा बढ़ने की चिंता ने निवेशकों को परेशान कर दिया।

Image

दुनिया भर में DeepSeek Sell-Off का असर

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया भर में DeepSeek Sell-Off का असर
  • घटी 51.28 लाख करोड़ रु की मार्केट कैप
  • Nvidia को भारी नुकसान

DeepSeek Sell-Off: निवेशकों ने सोमवार को दुनिया भर में टेक्नोलॉजी शेयरों की जोरदार बिकवाली की। दरअसल कम कॉस्ट वाले चीनी AI मॉडल के उभरने से Nvidia जैसे मौजूदा AI लीडर्स के लिए खतरा बढ़ने की चिंता ने निवेशकों को परेशान कर दिया। इससे चिपमेकर की मार्केट वैल्यू $592.7 बिलियन डॉलर (51.28 लाख करोड़ रु) घट गयी। पिछले हफ्ते, चीनी स्टार्टअप DeepSeek ने एक फ्री एआई असिस्टेंट लॉन्च किया, जिसके बारे में उसका कहना है कि यह मौजूदा सर्विसेज की कॉस्ट के मुकाबले बहुत कम खर्च पर ही डेटा का उपयोग करेगा। खास बात ये है कि सोमवार तक ही इस असिस्टेंट ने ऐप्पल के ऐप स्टोर से डाउनलोड के मामले में अपने अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी ChatGPT को पीछे छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें -

नैस्डैक में 3.1% की गिरावट

भारी बिकवाली के बीच सोमवार को यूएस स्टॉक एक्सचेंज नैस्डैक में 3.1% की गिरावट आई। एलएसईजी डेटा के अनुसार, नैस्डैक में सबसे बड़ी गिरावट एनवीडिया की रही, जिसके शेयरों में करीब 17% की गिरावट आई और इस वॉल स्ट्रीट स्टॉक के लिए मार्केट कैपिटल में एक दिन में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई।

सोमवार को एनवीडिया का मार्केट कैप नुकसान पिछले एक दिन के रिकॉर्ड के मुकाबले दोगुना से भी अधिक रहा। पिछले साल सितंबर में एनवीडिया ने मार्केट में गिरावट का अपना रिकॉर्ड बनाया था, जो अब पुराना हो गया है।

और किसे-किसे हुआ नुकसान

नैस्डैक का जो स्टॉक एनवीडिया के बाद सबसे अधिक गिरा, वो है चिपमेकर ब्रॉडकॉम। ये 17.4% नीचे फिसला। शेयर के प्रतिशत में गिरावट इसी की सबसे बड़ रही। इसके बाद चैटजीपीटी को सपोर्ट करने वाली माइक्रोसॉफ्ट के शेयर में 2.1% की गिरावट आई। गूगल की पैरेंट अल्फाबेट का शेयर 4.2% नीचे आया।

अमेरिकी इक्विटी में गिरावट एशिया में शुरू हुई बिकवाली के बाद आई, जिसमें जापान का सॉफ्टबैंक ग्रुप 8.3% नीचे रहा, और यूरोप में भी गिरावट आई, जहां ASML में 7% की गिरावट आई।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article