बिजनेस

Defence Stocks To Buy: डिफेंस शेयरों पर जेपी मॉर्गन पॉजिटिव, BEL-HAL-Mazagon में से किसमें लगाएं पैसा, जानिए

Defence Stocks To Buy: जेपी मॉर्गन ने 340 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ इस शेयर के लिए ओवरवेट रेटिंग शुरू की है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड बीएसई 100 का एक शेयर है। मंगलवार को इसका शेयर 297.80 रु पर बंद हुआ।

Image

डिफेंस शेयरों में आया मौका

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • डिफेंस शेयरों में करें निवेश
  • BEL-HAL करा सकते हैं फायदा
  • ब्रोकरेज फर्म ने दिया टार्गेट

Defence Stocks To Buy: ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट में मजबूत ग्रोथ का अनुमान लगाया है। ब्रोकरेज फर्म को स्ट्रक्चरल ग्रोथ भी दिखाई दे रही है। इसने कहा कि हाल ही में शेयरों की कीमतों में गिरावट एक अवसर है। ब्रोकरेज फर्म ने सरकारी डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) को अपनी पहली पसंद बताया है। जेपी मॉर्गन ने कहा स्ट्रक्चर ग्रोथ के लिए बीईएल पसंदीदा ऑप्शन है।

ये भी पढ़ें -

Bharat Electronics Limited (BEL) Share Price Target 2025

जेपी मॉर्गन ने 340 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ इस शेयर के लिए ओवरवेट रेटिंग शुरू की है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड बीएसई 100 का एक शेयर है। मंगलवार को इसका शेयर 297.80 रु पर बंद हुआ। यानी ये मौजूदा स्तर से 14 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।

Hindustan Aeronautics Limited (HAL) Share Price Target 2025

जेपी मॉर्गन ने 5135 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ शेयर के लिए ओवरवेट रेटिंग शुरू की है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स भी बीएसई 100 का हिस्सा है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का शेयर आज 4363.30 रु पर बंद हुआ। यानी ये मौजूदा स्तर से करीब 17.7 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Mazagon Dock Shipbuilders Limited Share Price Target 2025

जेपी मॉर्गन ने 4248 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ शेयर के लिए न्यूट्रल रेटिंग शुरू की है। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड बीएसई 200 का हिस्सा है। मझगांव डॉक का शेयर आज 4233.10 रु पर बंद हुआ। इस शेयर से 15 रु प्रति शेयर का रिटर्न मिल सकता है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article