टेक-होम सैलरी 1 लाख रुपये है तो कितनी होम लोन EMI सही? समझें गणित

Home Loan EMI: अगर आपकी सैलरी 1 लाख रुपये है और आप घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लोन की ईएमआई कितनी होनी चाहिए। आइए समझते हैं।

Home Loan EMI : महीने का 1 लाख रुपये हाथ में आना (टेक-होम सैलरी) एक बेहतरीन अहसास है। इससे अपना घर खरीदने का सपना बहुत पास नजर आने लगता है। लेकिन केवल एक अच्छी सैलरी यह तय नहीं करती कि आप बिना तनाव के कितना बड़ा होम लोन चुका सकते हैं। बैंक भले ही आपकी कमाई का आधा हिस्सा EMI में काटने की मंजूरी दे दें, लेकिन समझदारी इसी में है कि आपकी जेब पर कोई भारी दबाव न पड़े। आइए समझते हैं कि 1 लाख रुपये सैलरी वाले इंसान के लिए कितनी EMI सुरक्षित है और घर खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

Home Loan EMI,  safe EMI limit, home loan eligibility vs affordability, down payment requirements, 1 lakh salary home loan

कितनी होनी चाहिए आपकी होम लोन EMI?

कितनी होनी चाहिए आपकी होम लोन EMI?

अक्सर लोग सोचते हैं कि जब बैंक लोन पास कर रहा है, तो ज्यादा EMI देने में क्या बुराई है। लेकिन बैंक आपकी क्षमता (Eligibility) देखता है, आपकी असली सहूलियत (Affordability) नहीं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आपकी टेक-होम सैलरी 1 लाख रुपये है, तो आपकी कुल EMI 30,000 से 40,000 रुपये (30-40%) के बीच होनी चाहिए। अगर आप एकदम तनावमुक्त रहना चाहते हैं, तो EMI को 25,000 से 30,000 रुपये (25-30%) तक ही सीमित रखें। इससे आपके पास बचत, अन्य जरूरतों और इमरजेंसी के लिए पर्याप्त पैसा बचेगा। अगर आप 35,000 रुपये की EMI चुनते हैं, तो आपके पास बाकी खर्चों के लिए 65,000 रुपये बचते हैं। इसमें से 43,000 रुपये घर के जरूरी और सामान्य खर्चों में इस्तेमाल किए जा सकते हैं, जबकि 22,000 रुपये को आप SIP, म्यूचुअल फंड या अन्य सेविंग्स में लगा सकते हैं।

End of Feed