DDA ने लॉन्च की हाउसिंग स्कीम 2025, ईस्ट दिल्ली में 2BHK फ्लैट्स खरीदने का मौका, कैसे करें आवेदन

DDA Housing Scheme: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025 शुरू की है। ईस्ट दिल्ली के DDA Towering Heights में 1,026 2 BHK फ्लैट्स उपलब्ध होंगे। इच्छुक खरीदारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा और नॉन-रिफंडेबल फीस देनी होगी। केवल रजिस्टर्ड लोग ही ई-ऑक्शन में भाग ले सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी होगी।

DDA Housing Scheme : दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025 की घोषणा की है। यह उन व्यक्तियों के लिए मौका है जो ईस्ट दिल्ली में लग्जरी फ्लैट खरीदना चाहते हैं। इस योजना के तहत करीब 1,026 फ्लैट्स उपलब्ध होंगे। इस प्रोजैक्ट का नाम है DDA Towering Heights। इसमें सभी फ्लैट 2 BHK होंगे। इस पहल का उद्देश्य देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ती हाउसिंग डिमांड को पूरा करना है। DDA ने प्रोजैक्ट के लिए स्पष्ट टाइमलाइन निर्धारित की है। जो भी खरीदार इंटरेस्टेड हैं, उन्हें पहले ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। उन्हें नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। सिर्फ रजिस्टर्ड लोग ही फाइनल ई-ऑक्शन में हिस्सा ले पाएंगे। यह प्रोसेस पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट और डिजिटल होगा।इच्छुक खरीदारों को ई-नीलामी में भाग लेने के लिए इन तारीखों का पालन करना अनिवार्य है।

DDA Premium Housing Scheme 2025

दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने पेश किया प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025 (तस्वीर-x)

DDA Housing Scheme: प्रमुख तारीखें और स्थान

प्रोजैक्ट के बारे मेंतारीख और स्टेटस
प्रोजैक्ट का नामDDA Towering Heights
स्थान काड़कड़ूमा, ईस्ट दिल्ली
फ्लैट की संख्या 1,026 (2 BHK यूनिट्स)
रजिस्ट्रेशन प्रारंभ 31 अक्टूबर 2025
रजिस्ट्रेशन समाप्त 21 नवंबर 2025
आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 24 नवंबर 2025
ई-नीलामी की तारीखें 1 से 4 दिसंबर 2025

DDA Housing Scheme: महत्वपूर्ण जानकारी

  • इच्छुक खरीदारों को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन शुल्क अप्रतिदेय है।
  • केवल रिजस्टर्ड व्यक्ति ही अंतिम ई-नीलामी में भाग ले सकते हैं।
  • यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी होगी।

End of Feed