Darjeeling Tea Price: दार्जिलिंग चाय की चुस्की पड़ेगी महंगी, सूखे ने बिगाड़ा स्वाद, 15 फीसदी तक बढ़ गए दाम

Darjeeling Tea Price: अपने स्वाद के लिए फेमस दार्जिलिंग चाय के उत्पादन पर गहरा प्रभाव पड़ा है। पहाड़ियों पर छह महीने से सूखा पड़ने के कारण फसल का उत्पादन पिछले साल की तुलना में करीब आधा हो गया है। जिसकी वजह से कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है।

Darjeeling Tea Price: दार्जिलिंग चाय देश ही नहीं दुनिया भर में फेमस है। इसकी गुणवत्ता का जोर नहीं है। लेकिन इसकी कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई। इसकी वजह सूखे को बताया जा रहा है। पहाड़ियों पर छह महीने से सूखा पड़ने के कारण फसल का उत्पादन पिछले साल की तुलना में करीब आधा हो गया है। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक चाय बागान मालिकों ने कहा कि लंबे समय से बारिश नहीं होने की वजह से अप्रैल-मई में बाजार में आने वाली प्रीमियम फर्स्ट फ्लश चाय के उत्पादन के साथ-साथ गुणवत्ता पर भी असर पड़ा है।

Darjeeling tea Production, Darjeeling Tea Price

महंगी हुई दार्जिलिंग चाय (तस्वीर-Canva)

फर्स्ट फ्लश चाय के उत्पादन में गिरावट

ई़टी के मुताबिक 92 साल पुराने दार्जिलिंग के नाथमुल्स टी के सह-मालिक गिरीश सारदा ने कहा कि चाय बागानों ने पहली फ्लश चाय में 40 से 50 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की है, जो दार्जिलिंग चाय इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ा राजस्व पैदा करने वाला रहा है। उन्होंने कहा कि जो चाय पिछले साल 1700 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, वह अब 1900 रुपए से 2,000 रुपए प्रति किलो बिक रही है। नाथमुल्स कुछ उच्च गुणवत्ता वाली फर्स्ट फ्लश चाय बेचती है, जिसकी कीमत गुणवत्ता के आधार पर 3944 रुपए प्रति किलोग्राम से 53586 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच होती है। सारदा ने कहा कि ये चाय हाई क्लास के उपभोक्ताओं द्वारा खरीदी जाती है और ये बहुत कम मात्रा में होती हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का बड़ा वर्ग 1,500 रुपए से 2,000 रुपए प्रति किलोग्राम की रेंज में चाय खरीदता है।

End of Feed