Danish Power IPO GMP: डेनिश पावर का SME IPO मंगलवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। ये IPO 24 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी का उद्देश्य आईपीओ के जरिए 197.90 करोड़ रुपये जुटाना और NSE SME प्लेटफॉर्म पर शेयर लिस्ट करना है। यह इस साल का सबसे बड़ा एसएमई आईपीओ है। आगे जानिए IPO में कितना है प्राइस बैंड, लॉट साइज और कितना चल रहा है इसका GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम)।
खुल गया डेनिश पावर का IPO
ये भी पढ़ें -
Danish Power IPO Details
डेनिश पावर के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 360-380 रु है। लॉट साइज 300 शेयरों की है। यानी आप कम से कम 300 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन कर सकते हैं। इस आईपीओ में पूरी तरह से 52.08 लाख नए शेयरों की बिक्री की जाएगी।
Danish Power IPO GMP
आईपीओ वॉच के अनुसार डेनिश पावर का जीएमपी 250 रु चल रहा है। हालांकि लिस्टिंग तक ये घट या बढ़ भी सकता है। फिलहाल मौजूदा जीएमपी के आधार पर इसके 630 रु (प्राइस बैंड के ऊपरी प्राइस पर) के भाव पर लिस्ट होने की संभावना है। इससे निवेशकों को करीब 66 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
क्या है डेनिश पावर का बिजनेस
डेनिश पावर कई तरह के ट्रांसफार्मर्स की मैन्युफैक्चरिंग के बिजनेस में लगी हुई है, जिसमें सौर ऊर्जा प्लांट या पवन फार्मों जैसी रिन्युएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स में उपयोग किए जाने वाले इन्वर्टर ड्यूटी ट्रांसफार्मर, तेल और शुष्क प्रकार के पावर और डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफार्मर, नियंत्रण रिले पैनल के साथ-साथ सबस्टेशन ऑटोमेशन सर्विसेज शामिल हैं।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
