बिजनेस

Hyundai IPO Listing: हुंडई मोटर शेयर की धीमी शुरुआत, जानें कितने रुपये पर हुई लिस्टिंग; कितना हुआ घाटा

Hyundai India Share Price: हुंडई मोटर इंडिया के IPO की आज लिस्टिंग हो गई है। इसकी बाजार में आज धीमी शुरुआत हुई है। यह BSE पर 1.48 फीसदी की गिरावट के साथ 1931 रुपये पर लिस्ट हुआ है। जबकि हुंडई इसका प्राइस बैंड 1960 रुपये के भाव पर जारी हुआ था।

Image

हुंडई मोटर इंडिया शेयर।

Photo : Times Now Digital

Hyundai IPO Listing: हुंडई मोटर इंडिया के IPO की आज लिस्टिंग हो गई है। इसकी बाजार में आज धीमी शुरुआत हुई है। यह BSE पर 1.48 फीसदी की गिरावट के साथ 1931 रुपये पर लिस्ट हुआ है। जबकि हुंडई इसका प्राइस बैंड 1960 रुपये के भाव पर जारी हुआ था। हुंडई मोटर का ₹27,870.16 करोड़ के आईपीओ में निवेशकों ने ₹1865-₹1960 के प्राइस बैंड और 7 शेयरों के लॉट में पैसे लगाए। एंप्लॉयीज को हर शेयर पर 186 रुपये का डिस्काउंट मिला है।

कितना हुआ था सब्सक्राइब

यह आईपीओ ओवरऑल 2.37 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 6.97 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 0.60 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 0.50 गुना और एंप्लॉयीज का हिस्सा 1.74 गुना भरा था। सब्सक्रिप्शन के लिए यह इश्यू 15-17 अक्टूबर के बीच खुला था और शेयरों का अलॉटमेंट 18 अक्टूबर को फाइनल हो चुका था।

हुंडई मोटर इंडिया शेयर: खरीदें, बेचें या होल्ड करें

ब्रोकरेज फर्म एमके ने हुंडई मोटर इंडिया पर रिड्यूस रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है। इसने 1,750 रुपये का टारगेट रखा है। इसने कहा कि हुंडई मोटर इंडिया के पास मजबूत फ्रैंचाइज़ी है। लेकिन कार निर्माता का वैल्यूएशन म्यूटेड ग्रोथ आउटलुक के बीच ऊंचा है।

नोमुरा ने हुंडई मोटर इंडिया को 2472 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ खरीदने की रेटिंग दी है। इसने कहा कि कंपनी स्टाइल और तकनीक पर सवार है। चल रहे प्रीमियमाइजेशन से उच्च गुणवत्ता वाली वृद्धि को बढ़ावा मिलना चाहिए।

कंपनी ने कहा कि हुंडई मोटर इंडिया अपनी शैली और प्रौद्योगिकी के कारण लंबी अवधि में स्वस्थ वृद्धि के लिए तैयार है। मुख्य उत्प्रेरक हैं: H2 में क्षमता विस्तार और अगले 3-4 वर्षों में कई नए मॉडल (4 ईवी सहित) का लॉन्च।

हुंडई मोटर के आईपीओ ने एलआईसी का रिकॉर्ड तोड़ा

इस लिस्टिंग के साथ ही हुंडई मोटर का आईपीओ भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बन गया है। हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ एलआईसी की 21,000 करोड़ रुपये की शुरुआती शेयर बिक्री से आगे निकल गया है। हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ भी लगभग दो दशक पहले मारुति सुजुकी के सार्वजनिक होने के बाद किसी ऑटो निर्माता द्वारा लाया गया पहला आईपीओ है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article