ईरान युद्ध से लहूलुहान दलाल स्ट्रीट! अब क्या करें निवेशक, क्या हो सही रणनीति? जानें सबकुछ

ग्लोबल तनाव, वॉर और टैरिफ अनिश्चितता के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव तेज है। ऐसे माहौल में रिटेल निवेशक क्या करें? लंबी अवधि की रणनीति, SIP पर रुख, ऑटो और आईटी सेक्टर का आउटलुक तथा 2026 के लिए सुरक्षित माने जा रहे डोमेस्टिक सेक्टर्स पर एक्सपर्ट की स्पष्ट सलाह।

Stock Market Strategy: जब दुनिया भर में वॉर का शोर हो और हर तरफ अनिश्चितता बनी हो, ऐसे समय में निवेशकों के लिए शांत रहना जरूरी है। कोटक महिंद्रा AMC की शिबानी कुरियन का कहना है कि सवाल सिर्फ एक दिन या एक हफ्ते का नहीं, बल्कि एक, तीन और पांच साल के नजरिए का है। इस दौर में घबराकर पोर्टफोलियो से बाहर निकलना या शॉर्ट टर्म फैसले लेना नुकसानदेह हो सकता है। बाजार के उतार-चढ़ाव को समझते हुए ग्रोथ को ट्रैक करना और अपनी कन्विक्शन बनाए रखना जरूरी है।

Middle East Stock Strategy

क्या हो शेयर बाजार में रणनीति

मिडिल ईस्ट तनाव और बाजार की वोलेटिलिटी

कुरियन का कहना है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे कॉन्फ्लिक्ट का असर बाजार में दिख रहा है। यह वोलेटिलिटी स्पष्ट रूप से जियो-पॉलिटिकल घटनाक्रम का परिणाम है। अगर यह संघर्ष निकट अवधि में सुलझता है, तो बाजार दोबारा फंडामेंटल्स पर फोकस करेगा। हालांकि, अगर यह लंबा चलता है, तो करंट अकाउंट डेफिसिट, महंगाई, फिसिकल डेफिसिट और अर्निंग्स पर असर संभव है। फिर भी घरेलू फंडामेंटल फैक्टर्स मजबूत बने हुए हैं और हालिया तिमाही नतीजों में अर्निंग्स सुधार के संकेत मिले हैं।

End of Feed