बिजनेस

DA Hike 2024: दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, बढ़ेगी सैलरी ! असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

DA Hike 2024: ताजा संशोधन के बाद सेक्टर "ए" में अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी दर बढ़कर 783 रुपये प्रति दिन या 20,358 रुपये प्रति माह हो जाएंगी। इसमें निर्माण, सफाई, लोडिंग और अनलोडिंग के कर्मचारी शामिल हैं।

Image

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सैलरी में होगी बढ़ोतरी
  • सरकारी कर्मचारियों को तोहफा
  • दिवाली से पहले खुशखबरी

DA Hike 2024: केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए परिवर्तनीय महंगाई भत्ते (वेरिएबल या वीडीए) में बदलाव की घोषणा की है, जिससे उनकी मंथली सैलरी में वृद्धि होगी। श्रम और रोजगार मंत्रालय के अनुसार नई वेतन दर 1 अक्टूबर, 2024 से प्रभावी होगी, जिसका मकसद श्रमिकों को बढ़ते खर्चों से निपटने में मदद करना है। वीडीए को हर साल दो बार संशोधित किया जाता है। इसे आखिरी बार अप्रैल 2024 में अपडेट किया गया था। वेतन को कर्मचारी के कौशल के आधार पर तय किया जाता है, जिनमें अकुशल, अर्ध-कुशल, कुशल और अत्यधिक कुशल शामिल हैं। वहीं क्षेत्र के आधार पर भी ये तय किया जाता है। क्षेत्रों को ए, बी और सी कैटेगरी में तय किया जाता है।

ये भी पढ़ें -

कितनी होगी बढ़ोतरी

ताजा संशोधन के बाद सेक्टर "ए" में अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी दर बढ़कर 783 रुपये प्रति दिन या 20,358 रुपये प्रति माह हो जाएंगी। इसमें निर्माण, सफाई, लोडिंग और अनलोडिंग के कर्मचारी शामिल हैं। इसी में अर्ध-कुशल श्रमिक अब 868 रुपये प्रति दिन या 22,568 रुपये प्रति माह कमाएंगे।

कुशल और क्लरिकल कर्मियों के लिए बढ़ोतरी

कुशल और क्लरिकल कर्मियों के साथ-साथ बिना हथियार वाले वॉच और वार्ड कर्मचारियों के लिए नया वेतन 954 रुपये प्रति दिन या 24,804 रुपये प्रति माह है। अत्यधिक कुशल पेशेवरों, जैसे कि हथियारों वाले वॉच और वार्ड कर्मचारियों को 1,035 रुपये प्रति दिन या 26,910 रुपये प्रति माह का भुगतान किया जाएगा।

यह संशोधन पिछले छह महीनों में औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में औसत वृद्धि पर आधारित होता है। सरकार 1 अप्रैल और 1 अक्टूबर को VDA में संशोधन करती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वेतन मुद्रास्फीति के साथ बढ़े।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article