DA Hike Update: जुलाई की DA-DR किस्त जल्द ऐलान करने की मांग, 64% तक बढ़ने का अनुमान, कब मिलेगी खुशखबरी?

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारी संगठन ने जुलाई 2026 की DA-DR किस्त जल्द जारी करने की मांग की है। AICPI आंकड़ों के आधार पर DA 60 से बढ़कर 64 फीसदी होने का अनुमान है।

DA Hike Update : केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के संगठन Confederation of Central Government Employees and Workers ने केंद्र सरकार से जुलाई 2026 से लागू होने वाली DA और DR की अगली किस्त का ऐलान जल्द करने की मांग की है। संगठन ने वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग से इस प्रक्रिया में तेजी लाने की अपील की है।

DA Hike 2026, DA Hike Update, July DA 2026, Dearness Allowance, Dearness Relief, Central Government Employees

DA Hike Update: 60 से 64% हो सकता है DA, जुलाई की किस्त पर जल्द फैसला संभव

1 जुलाई 2026 से मिलना है नया DA

कर्मचारियों के संगठन ने 24 सितंबर 2026 को एक पत्र जारी कर कहा है कि जुलाई 2026 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की संशोधित दर की प्रक्रिया जल्द पूरी की जानी चाहिए। संगठन का कहना है कि जरूरी Consumer Price Index यानी CPI के आंकड़े और निर्धारित फॉर्मूला उपलब्ध होने के बाद DA और DR की गणना और घोषणा में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। संगठन ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की मांग किसी अतिरिक्त या एडवांस भुगतान की नहीं है। मांग केवल इतनी है कि सरकार औपचारिक प्रक्रिया और घोषणा जल्द पूरी करे, ताकि कर्मचारियों को मिलने वाला लाभ उसकी प्रभावी तारीख यानी 1 जुलाई 2026 से लागू हो सके। अगर घोषणा में देरी होती है तो कर्मचारियों को बाद में एरियर के रूप में बकाया राशि दी जा सकती है।

End of Feed