Cryptocurrency Bitcoin: क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन भारत में वैध या अवैध? जानिए क्या कहता है कानून

Cryptocurrency, Bitcoin: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में क्रिप्टोकरेंसी और बिटकॉइन चर्चा में रहा। इसको लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर ये वैध या अवैध। इनके इस्तेमाल को लेकर कानून का क्या कहता है।

Cryptocurrency, Bitcoin: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की नेता सुप्रिया सुले पर चुनाव प्रचार के लिए ‘‘ अवैध बिटकॉइन गतिविधियों ’’ में शामिल होने के आरोप लगने के बाद बिटकॉइन तथा क्रिप्टोकरेंसी फिर से चर्चा में हैं। क्रिप्टोकरेंसी और बिटकॉइन को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर ये क्या हैं और इनके इस्तेमाल को लेकर कानून क्या कहता है।

Cryptocurrency Bitcoin

क्रिप्टोकरेंसी और बिटकॉइन भारत में फिर चर्चा में (तस्वीर-Canva)

डिजिटल या वर्चुअल मद्रा है क्रिप्टोकरेंसी

क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) एक डिजिटल या वर्चुअल (आभासी) मुद्रा है जो क्रिप्टोग्राफी (कोड) द्वारा सुरक्षित है। इनका फर्जी व दो बार इस्तेमाल करना लगभग असंभव है। वे ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर विकेंद्रीकृत नेटवर्क पर मौजूद हैं। ब्लॉकचेन एक ऐसी प्रौद्योगिकी है जिससे बिटकॉइन जैसी मुद्रा का संचालन होता है।

End of Feed