Dollar VS Rupee: कच्चे तेल के दाम में आई नरमी, डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे मजबूत

  • Agency by: Agency
  • Updated May 21, 2024, 06:16 PM IST

Dollar VS Rupee: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल के दाम में नरमी से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की मजबूती के साथ 83.31 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Dollar VS Rupee: विश्व की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों के नरम पड़ने के कारण मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की मजबूती के साथ 83.31 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के रुख के कारण तेज बढ़त पर अंकुश लगा।

Dollar VS Rupee

डॉलर बनाम रुपया (तस्वीर-Canva)

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.32 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला तथा कारोबार के दौरान 83.26 प्रति डॉलर के उच्चतम तथा 83.36 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक आया। अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की तेजी के साथ 83.31 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को रुपया 83.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। आम चुनाव के मद्देनजर सोमवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार बंद था।

End of Feed