बिजनेस

Crude Oil Price: इजराइल के ईरान पर सीमित हमला करने से गिरे क्रूड ऑयल के दाम, 5 फीसदी से ज्यादा हुआ सस्ता

Crude Oil Price: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन के अनुरोध पर इजराइल ने इस हमले में तेल, परमाणु और सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना नहीं बनाया। ईरानी सरकारी मीडिया ने कहा कि देश की तेल इंडस्ट्री की एक्टिविटीज सामान्य रूप से काम कर रही हैं।

Image

गिरे तेल के दाम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • गिरे तेल के दाम
  • 5 फीसदी से अधिक की गिरावट
  • इजराइल के ईरान पर सीमित हमले का असर

Crude Oil Price: बीते हफ्ते इजरायली हमलों में OPEC मेंबर देश ईरान की कच्चे तेल की सुविधाएं सुरक्षित रहीं। इसके बाद एशियाई ट्रेड के शुरुआती दौर में कच्चे तेल में 5% से अधिक की गिरावट आई। ब्रेंट गिरकर 73 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 69 डॉलर से नीचे चला गया। इजरायली लड़ाकू विमानों ने शनिवार को ईरान में सैन्य ठिकानों पर हमला किया। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ईरानी मिसाइल हमले के बदला में इजराइल ने ईरान पर हमला किया। हालांकि जानकारों के मुताबिक ये हमला अपेक्षा से अधिक संयमित था।

ये भी पढ़ें -

ऑयल इंडस्ट्री पर असर नहीं पड़ा

एचटी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन के अनुरोध पर इजराइल ने इस हमले में तेल, परमाणु और सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना नहीं बनाया। ईरानी सरकारी मीडिया ने कहा कि देश की तेल इंडस्ट्री की एक्टिविटीज सामान्य रूप से काम कर रही हैं। ईरान ने भी फौरन इजराइल को जवाब देने की बात नहीं की।

क्यों गिरे तेल के दाम

मध्य पूर्व में जियोपॉलिटिकल टेंशन, पर्याप्त आपूर्ति और चीन में मांग में कम ग्रोथ के कारण तेल को झटका लगा है। बीते हफ्ते देश की औद्योगिक फर्मों के मुनाफे ने हाल ही में सरकारी प्रोत्साहन के बावजूद दुनिया के सबसे बड़े कच्चे तेल आयातक चीन के लिए कमजोर आउटलुक को उजागर किया।

चीन की हालत से और गिरेंगे रेट

माना जा रहा है कि चीन में कमजोर मैक्रोइकोनॉमिक स्थिति फिर से तेल की कीमतों को नीचे धकेल सकती है। उधर शनिवार को इजरायल की जवाबी कार्रवाई को अधिकतर कमजोर और आनुपातिक माना गया। इससे भी तेल सस्ता हुआ।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article